CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में शास माध्य शाला, सतौआ जनशिक्षा केंद्र कुमेरिया में पदस्थ मोहन सिंह जो कि विद्यालय में पूर्ण समर्पण और लगन से कढ़ी मेहनत करते हैं । जिनकी मेहनत से वरिष्ठ अधिकारी भी प्रसन्न हैं और ग्राम के लोग भी उनकी तारीफ करते हैं । हर वर्ष ये अपने विद्यालय के लिए किसी न किसी रूप से सुर्खियों में छाए रहते हैं अभी वर्तमान सतौआ से संभाग स्तर उत्कृष्ट विद्यालय सागर से इंस्पायर अवार्ड में एक बच्ची 9 जनवरी 2024 सम्मानित हुई।
और अभी 29 जनवरी 2024 को  राजनीतिक टापिक पर ईवीएम मशीन का माडल तैयार कर कक्षा 8 की छात्रा इच्छा तिवारी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पुनः अपने विद्यालय और मार्गदर्शी शिक्षक मोहन सिंह जी का नाम रोशन किया। पथरिया बीआरसी सर  जिनेंद्र जैन ने बताया की मोहन सिंह बहुत ही लगन शील और कर्तव्य निष्ट शिक्षक हैं ही साथ ही एक अच्छे मास्टर ट्रेनर भी हैं ये ब्लाक स्तर पर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षक व्यवसायिक उन्नयन का प्रशिक्षण भी दो चरणों में प्रदान कर रहे हैं। इनके विद्यालय का मेरे द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जाता है जो इनके कार्यों की सराहना करना तो बनता ही है। हमारे ब्लॉक के सभी शिक्षक भी सतौआ विद्यालय के शिक्षक से प्रेरित होते हैं। गणतंत्र दिवस पर भी शिक्षक मोहन सिंह को अनुविभागीय अधिकारी महोदय जी द्वारा  मेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र से ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया गया है।
ये एक नवाचारी शिक्षक भी हैं विद्यालय में बच्चों को एक ऐसा माहौल दिया जाता है जिससे बच्चे अपने परिवेश से भी सीख सकें । सम्पूर्ण विद्यालय स्वच्छ और सुंदरता से भरपूर है। सर्व सुविधायुक्त विद्यालय में बच्चों को गतिविधि आधारित सिखाया जाता है बच्चे भयमुक्त और आनंद मय वातावरण में बहुत कुछ सीखते हैं और विद्यालय का परिणाम भी शतप्रतिशत रहता हैं।
मोहन सिंह ठाकुर ने अपने व्यय और जनसहयोग से सभी बच्चों को एक ही रंग की स्वेटर वितरित की। और आई कार्ड प्रिंट कराकर बच्चों को वितरित किए । विद्यालय को एक निजी विद्यालय की तरह तैयार किया गया। सभी बच्चों की प्रतिदिन अच्छी उपस्तिथि रहती है।