CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 28 अप्रेल 2024  रविवार को शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के पोलायकलां में पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री यादव अपने तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे मलाजपुर हेलीपेड पहुंचेंगे और उसके बाद पोलायकलां बस स्टेंड पर भाजपा प्रत्याशी श्री सोलंकी के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आमसभा के पश्चात मुख्यमंत्री श्री यादव स्व.सालिगराम तोमर के निवास पहुंचेंगे और परिवारजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा सुसनेर के लिए रवाना होंगे।