CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, प्रदेश सरकार विकास, जन कल्याण और स्वराज की प्रतिबद्धता को लेकर आज 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 25 तक मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का आयोजन करेगी। अभियान में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का पूरा लाभ उसके पात्र हितग्राहीयों तक समय सीमा में पहुंचाने का लक्ष्य है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत दमोह में आज मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान हेतु बैठक सीईओ जिला पंचायत दमोह अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर्स तथा अन्य विभागों की अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

            सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने बैठक में आज 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक विशेष अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रदान कर इन योजनाओं में शत प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त करने हेतु लक्ष्य अनुरूप कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए तथा कोई भी पात्र हितग्राही संबंधित योजना के लाभ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश जारी किए गए।

            मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत 11 दिसंबर से 26 जनवरी 2025 तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चला कर शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ देकर सैचुरेशन प्राप्त किया जाएगा। इस अभियान में 45 हितग्राही मूलक योजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, वित्त विभाग, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, वित्त विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता विभाग उद्यान की खाद्य प्रसंस्करण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की योजनाएं शामिल हैं। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की 63 सेवाओं का चयन किया गया है जो इस अभियान के दौरान हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जाएंगी और शत प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त किया जाएगा। इन सेवाओं में राजस्व विभाग से अविवादित नामांतरण, बटवारा, नक्शा शुद्धिकरण, सीमांकन के प्रकरण आदि का निपटारा किया जाएगा।
इसी प्रकार सामान्य प्रशासन तथा अन्य विभाग अंतर्गत स्थाई निवासी, आय एवं जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना, दिव्यांग का प्रमाण पत्र दिये जाना, नवीन बिजली कनेक्शन दिये जाना, किसान क्रेडिट उपाधि प्रमाण पत्र जारी करना, डुप्लीकेट उपाधि प्रमाण पत्र जारी करना, माइग्रेशन प्रमाण पत्र जारी करना, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, वाहन पंजीयन नवीनीकरण, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भवन आरोग्य प्रमाण पत्र, ट्रेड लाइसेंस आदि सेवाओं के आवेदन प्राप्त कर उनका तत्काल निराकरण किया जाएगा। उक्त समस्त करवाई सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएगी।