छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना की समीक्षा बैठक
बच्चों को हरी सब्जियां एवं पालक खिलाएं: कलेक्टर ने दिया आदेश
Curated by – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS
छतरपुर, कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सीईओ सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित जनपदों के सीईओ, बीआरसीसी एवं डीएम नॉन, खाद्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. ने पोषण आहार योजनांतर्गत स्कूलों में पहुंचने वाले राशन तथा बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में मुंगा के पौधों को अधिक से अधिक लगाएं। साथ ही ग्रीन सब्जियों का किचन गार्डन डेवलप करें। जिसमें पालक, मैथी, मुंगा आदि हरि सब्जियां उगाएं। इस गार्डन का नाम मां की बगिया रखें और व्यवस्थित तरीके एवं स्वरुचि से यह कार्य हो। साथ ही बच्चों को भी पौधे लगाना, उन्हें मेंटेनेंस कैसे करते और हरी सब्जियों के क्या फायदे अथवा फार्मिंग कैसे करते हैं यह भी सिखाएं। जिससे स्वस्थ शरीर के लिए उनका अत्यधिक रुझान हरी सब्जियां खाने की ओर अग्रसर हो। उन्होंने कहा स्कूलों में मध्यान्ह भोजन मेन्यू के हिसाब से ही बने और दाल, खिचड़ी पुलाव आदि में पालक और मुनगा के पत्तों को अवश्य डालें। कलेक्टर ने 30 जुलाई तक प्लांटेशन कम्प्लीट करने के निर्देश दिए।
हर हफ्ते करें निरीक्षण, बच्चों से फीडबैक लें
कलेक्टर श्री जी.आर. ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि निरीक्षण करते हुए हफ्ते में एक बार बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन करें और क्वालिटी चेक करें। साथ ही बच्चों से बात कर सही स्थिति जाने। उन्होंने कहा कि गुड फूड खिलाना ही हमारा ध्येय है। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को निर्देश दिए गए कि ग्रामों में नालियों के निर्माण कार्य देखें, नालियों की गहराई कम से कम हो और सभी महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड