CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनुपपुर, पूरे देश मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है परंतु जनपद पंचायत के सी ई ओ साहब को इस स्वच्छता से कोई लेना देना नही है हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्युकी जनपद पंचायत जैतहरी की लगभग सभी ग्राम पंचायत में सामुदायिक स्वच्छता भवन सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य किया गया एक शौचालय निर्माण कार्य के लिए हर पंचायत ने लगभग '700000' सात लाख की राशि खर्च की, हालाकि की निर्माण गुणवत्ता के हिसाब से सात लाख की राशि खर्च नही होनी चाहिए थी पर गुणवत्ता विहीन निर्माण सात लाख में कराया गया अब जब सारे सामुदायिक शौचालय लगभग साल भर पहले ही बन कर तैयार हो चुके है, किसी भी आमजन के काम नहीं आ रहे है क्युकी इन सामुदायिक शौचालय में हमेशा बड़ा बड़ा ताला ही लटका मिलता है , इस निर्माण के गुणवत्ता विहीन निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की बात हम अपने अगले अंक में करेंगे फिलहाल इसमें लटके बड़े बड़े ताले के बारे में बात करते है , इन सामुदायिक शौचालय में ताले लटके रहने का हमने कारण जानना चाहा तो कुछ पंचायतों में पानी की समस्या तो कुछ में सफाई कर्मचारी की समस्या इस तरह अलग अलग समस्याएं बताई गई , इस बारे में जब जनपद पंचायत जैतहरी के एस डी ओ साहब से बात की गई तो उन्होंने तो अलग ही जवाब दिया उन्होंने कहा की सिर्फ हमारे जिले में ताले नही लटके है पूरे मध्यप्रदेश के जिलों में यही हालत है मतलब जो दूसरे जिलों में हो रहा है हम भी वही करेंगे चाहे वह सही हो या गलत । हमे इसकी जानकारी निकालते निकालते ये भी समझ आया की ये शौचालय इतने घटिया सामग्री से निर्माण कराए गए है, की पंचायत सचिव लोगो को इसको इस्तमाल में लाने से डर लगता है क्युकी महज साल भर में ही कही की दीवार में दरार कही फर्स उखड़ रहा कही पानी की टंकी ही नही लगी कही पानी टंकी तो लगी पर पानी कनेक्शन ही नही हुआ ऐसी कई इस्थिती पाई गई इससे ये मतलब साफ है की इस सामुदायिक शौचालय निर्माण में जम कर कमीसन खोरी की गई जिसके कारण ये निर्माण महज साल भर में अपना रंग दिखा रहा है।
महज इनके ताले कब खुलेंगे ये तो सी ई ओ साहब ही जाने, इस ताले से जनता कब तक परेशान रहेगी ये सी ई ओ साहब के मन पर निर्भर करता है। निर्माण की गुणवत्ता और कमीसन खोरी इस फोटो में साफ झलक रही है।