CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली द्वारा क्षेत्रीय केंद्र दमोह में आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला (प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में विद्यालयों की भूमिका) दिनांक 03 सितंबर से 12 सितंबर 2024 का आयोजन किया गया जिसमें देश के 10 विभिन्न राज्यों से आये 65 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभागिता की  ।सिद्धि समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर सुधीर कोचर ने शिक्षकों से बात की उनसे कार्यशाला के अनुभव पूछे एवं इस कार्यशाला को सार्थक बनाने शिक्षकों से कहा कि अपने अपने विद्यालयों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को लेकर उन्हें जागरूक करें इस  अवसर सीसीआरटी के विभिन्न प्रकाशन की प्रदर्शनी लगायी गई ,शिक्षकों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट वर्क को प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम में दमोह ज़िले के ज़िलाधिकारी IAS श्री सुधीर कोचर एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा के कर कमलों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं उन्होंने उत्साह वर्धन किया गया, aसाथ ही शिक्षा विभाग से मोहन राय,सीसीआरटी से देवनारायण रजक, अनुज बाजपेयी एवं त्रिपाल सिंह मौजूद रहे ।