AURATED BY – SUNIL YADV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के कुठला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है कुठला पुलिस द्वारा दो दिवस पूर्व चुना भट्टा के मैनेजर की चुना भट्टा में फेक हत्या का खुलासा किया गया है। 20 जून को समनू विश्वकर्मा ग्राम मुडेहरा थाना बड़वारा की हत्या कर उनका शव ग्राम कछगवां स्थित सिमको लाईम कम्पनी के चूना भट्टे में डाल दिया था इस वारदात के बाद पुलिस को एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को स्थानीय लोगो व फायर बिग्रेड की मदद से आग काबू पाने पर चूना भट्टे के अन्दर से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालने में सफलता मिली थी शव को भट्टे से बाहर निकालने पर वह लगभग जल चुका था और शव किसका है, पहचान में नही आ रहा था। मौके पर उपस्थित तीरथ विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुडेहरा थाना बड़वारा ने बताया कि उसके बड़े पिताजी समनू प्रसाद विश्वकर्मा भट्टे में नही है और उनका फोन भी नही लग रहा है गुरुवार के दिन भट्टे में छुट्टी का दिन होता है जो घर पर भी नही पहुँचे है। तीरथ विश्वकर्मा को जले हुए शव को दिखाकर पहचान करने हेतु कहा गया जिसने बदन पर पहनी हुई अण्डर वियर के आधार पर शव की अपने बड़े पिता समनू विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुडेहरा थाना बड़वारा के रूप में की।

मृतक के बेटे तीरथ विश्वकर्मा ने बताया कि उसके बड़े पिता सिमको लाईम कम्पनी में करीब पच्चीस वर्षों से कैशियर का काम करते थे जो कम्पनी के कमरे में ही रहते थे और सप्ताह में एक दिन घर आते थे । दिनांक 20 जून को बड़े पिता के भट्टा में न होने की सूचना मिलने पर उन्हे देखने आया था। मेरे बड़े पिता को किसी अज्ञात व्यक्तियो द्वारा हत्या कर जलते हुए चूना भट्टा में डाल दिया है जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध मे अवगत कराया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर घटना स्थल को तत्काल सील किया गया। घटना की देहाती नालसी लेख कर थाना कुठला में असल अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र के साथ समूचे संभाग में यह खबर आग की तरह फैल गई यह हत्याकाण्ड पूरी तरह से ब्लाइण्ड था तथा पुलिस के समक्ष इसका खुलासा करने की चुनौती बन गई थी कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जलते हुए भट्टे में सिमको लाईम कम्पनी के मैनेजर समनू विश्वकर्मा की हत्या की सभी पहलुओ पर बारीकी से जाँच करते हुए कुठला पुलिस को मुखंबिरो के द्वारा कुछ द्वारा कुछ अहम सुराग हासिल हुए जब उन सुरागो की तफ्तीश की गई तो ज्ञात हुआ कि चूना भट्टा में काम करने वाले मजदूरो की संलिप्ता पर संदेह हुआ जिसके आधार पर संदेही आशीष सिंह ठाकुर, विनोद सिंह, रंजीत सिंह उर्फ गोलू, सनम सिंह से हिकमत अमली के साथ लगातर पूछताछ करने पर आशीष सिंह के द्वारा अपने अन्य साथी विनोद सिंह, रंजीत सिंह उर्फ गोलू, सनम सिंह के साथ घटना घटित करना बताया आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार आरोपी विनोद से तिजौरी की चाबी विनोद के पेंट से एवं आशीष के घर से नगदी 60 हजार रुपये एवं हिसाब किताब का रजिस्टर बरामद किया गया है। शेष 20 हजार रूपये आरोपी गोलू ने अपनी मां बृजरानी को दे दिये थे आरोपी रंजीत सिंह उर्फ गोलू की मां बृजरानी से 20 हजार रूपये जप्त होना शेष है आरोपियों से पूछताछ जारी है। अरेस्ट हुए आरोपियों के नाम 1 आशीष सिंह ठाकुर पिता स्व देवी सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष, 2 विनोद सिंह पिता ज्ञान सिंह उम्र 35 वर्ष, 3 रंजीत उर्फ गोलू सिंह पिता देवी सिंह उम्र 24 वर्ष, 4 सनम सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 19 वर्ष सभी निवासी कछगवा थाना कुठला जिला कटनी।