कैट प्रदेश सचिव दीपक सेठी ने कहा
हिंदुओं के प्रति षड्यंत्र रचने वाली अमेजॉन कंपनी पर हो कार्यवाही
CURATED BY – VIVEK KUMAR MISHRA | CITYCHIEFNEWS
सतना/जबलपुर, कैट प्रदेश सचिव दीपक सेठी ने कहा कि आमेजन का इतिहास काला है और इस घटना से उसका असली चेहरा उजागर हो गया है एक बेहद पूजनीय स्थान से जोड़ कर जस तरह प्रसाद की बिक्री की जा रही है, उससे पता चलता है कि आमेजन की मानसिकता कितनी विकृत है और उन्हें जेसी देश के नियम एवं क़ानूनों से कोई सरोकार नहीं है । आमेजन नियम एवं क़ानूनों का उल्लंघन करने का आदी है तभी दुनिया के अनेक देशों में आमेजन के ख़िलाफ़ अनेक मुक़दमे चल रहे हैं ।
कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष रोहित खटवानी ने बताया कि पूर्व से ही पुरज़ोर आग्रह किया जा रहा है कि ई कॉमर्स पालिसी एवं उपभोक्ता क़ानून के अंतर्गत नियमों को शीघ्र ही लागू किया जाये। जब तक यह लागू नहीं होंगे तब तक आमेजन जैसी विदेशी कंपनियाँ अपनी मनमानी करते हुए लोगों को ठगती रहेंगी और देश के छोटे व्यापारियों को बड़ा नुक़सान झेलना पड़ेगाकैट जबलपुर कैट जबलपुर जिला सचिव मनु शरत तिवारी ने कहा कि कंपनी की इस तरीके की हरकत से हम हमारे धर्म को कमजोर करने का षड्यंत्र है कैट जबलपुर जिला कोषाध्यक्ष राहुल जी ने बताया कि 22 जनवरी को इतने बड़े भव्य आयोजन की तैयारी में लगा है सारा हिंदुस्तान और ऐसे समय पर इस तरीके की कंपनियों की हरकत करने कई जितनी निंदा की जाए उतनी कम होगी.