बिहार के सारण में व्यवसाई की हत्या
बेखौफ बदमाशों ने सोना चांदी व्यवसाई की गोली मारकर की हत्या
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
सारण, जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तेजपुरवां गांव में बदमाशों ने सोना-चांदी व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तेजपुरवां गांव निवासी 50 वर्षीय संजय सोनी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सोनी का तेजपुरवां मेन रोड पर सोना चांदी का एक दुकान हैं रोज की तरह संध्या में दुकान को बंद कर पैशन प्रो बाइक से करीब 300 मीटर दुरी पर तेजपुरवां गांव में स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया लेकिन संजय सोनी ने तेजी से निकलने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद व्यवसाई वही सड़क पर गिर पड़ा और उनकी बाइक लुढ़क कर खेत में चला गया। घटना में व्यावसाई की मौके पर मौत हो गई। गोली मारने के बाद बदमाशों ने मौके से फरार हो गए। बताया जाता है की एक गोली सीने में और दूसरा गोली चेहरे पर लगी है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी।