CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कटनी कन्हवारा रोड पर सोमवार की तड़के लगभग पांच बजे बारातियों को लेकर जा रही है एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बारातियों से भरी बस में सवार लगभग 60 बरतियों में से 30 बाराती घायल हो गए। घायलों में 22 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। आधा दर्जन बारातियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए कुठला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाते हुए बस को एक तरफ हटवाया।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी संतोष डहेरिया ने बताया कि कल दिनांक 10 नवंबर 2024 को कटंगी के शाहरुख चौहान पिता सम्मू चौहान नामक युवक की शादी कैमोर के रहने वाले इदरीश कुरैशी की लड़की ज़िहारा से हुईं थी। जिसकी बारात विवाह के बाद वापस लौट रही थी। लौटते समय सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली कि लमतरा ब्रिज से कन्हवारा ग्राम की तरफ जाने वाली रोड पर एक बस पलट गई है। घटना की सूचना मिलते ही कटनी पुलिस के तमाम आलाधिकारी सक्रिय हो गए और उन्होंने इस घटना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी अभिषेक चौबे और उनकी टीम को निर्देशित किया।  कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे और उनकी टीम मौके पर पहुंचकर देखा गया तो बुनियाद ट्रेवल्स की बस क्रमांक  MP 20 ZL 7773 रोड पर पलटी हुई थी, घायल सड़क पर लेटे हुए थे। कुठला पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को तत्काल 108 थाना मोबाइल एवं हंड्रेड डायल की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायलों के इलाज के लिए पुलिस बल और अस्पताल टीम को अलर्ट किया गया। क्रेन के माध्यम से बस को एक साइड करवाया गया है ताकि आम रास्ता बाधित न हो। एडिशनल एसपी संतोष डहेरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि हादसे का शिकार हुई मैरिज पार्टी की बस थी जो कैमोर से कटंगी की ओर जा रही थी। रास्ते में ड्राइवर और क्लीनर के बीच में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसकी वजह से ड्राइवर का ध्यान भटका और बस के अनियंत्रित हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। यह हादसा हुआ। दूल्हा दुल्हन दोनों ही अलग वाहन में थे और वे सुरक्षित हैं, जबकि अन्य बारातियों को चोटें आई है। बस में करीब 50 से 60 लोग सवार थे, जिसमें से करीब 30 लोगों को चोट आई हैं। परंतु करीब 5-6 लोग ऐसे हैं जिनको गंभीर चोट आई है। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कुठला पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जा रहा है। घायलों में 22 महिलाएं और 1 पांच साल का बच्चा भी शामिल है।