CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

Katni, almost everyone is familiar with the strict face of the police which is necessary to control crime in the society, but apart from this, there is another form of police which sometimes seems to be in need of serving the suffering humanity. Yes, a similar act of police was seen on the National Highway of Katni which you will be surprised to know. Actually, a bus carrying devotees from Bilaspur left for Allahabad which broke down late in the night near Juhla bye pass of Katni. The passengers sitting in the bus kept waiting for his recovery till it was morning. People also ran out of ration and water kept in the bus, finally giving up, some people reached the nearby traffic post and told about their problems, after which the traffic in-charge Monica Khadse along with her forces deployed at the post to help the people in trouble. were also put to work, arrangements were made for drinking water and food items and the bus operator was contacted and given complete information about the matter. Whatever better arrangements could be made for the passengers to escape the scorching heat, even those who had to reach early were sent by train. This entire action has brought the helpful face of the police among the public which is really praiseworthy. However, outpost in-charge Monica Khadse has called it an important part of her duty, according to her, it is the duty of all citizens and police.

कटनी, अमूमन पुलिस के एक सख्त चेहरे से तकरीबन सभी लोग परिचित हैं जो समाज में अपराध पर नियंत्रण करने के लिए जरूरी भी है, लेकिन इससे इतर पुलिस का एक और रूप भी है जो कभी कभार पीड़ित मानवता की सेवा की जरूरत पर नजर आता है, जी हां कटनी के नेशनल हाईवे पर पुलिस का एक ऐसा हीं कारनामा नजर आया जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दर असल बिलास पुर से श्रद्धालुओं को लेकर एक बस इलाहाबाद के लिए रवाना हुई जो कटनी के जुहला बाई पास के पास देर रात खराब हो गई। बस में बैठे मुसाफ़िर उसके ठीक होने का इंतजार करते रहे तब तक सवेरा हो गया। लोगों के पास बस में रखा राशन पानी भी खत्म हो गया, आखिअरकार हार कर कुछ लोग पास में हीं स्थित यातायात चौकी पहुंचे और अपनी परेशानी बताई जिसके बाद यातायात प्रभारी मोनिका खडसे मुसीबत में फ़ंसे लोगों की मदद के लिए खुद के साथ चौकी में तैनात बल को भी काम में लगा दिया आनन फ़ानन में पीने का पानी और भोजन के लिए सामग्री काइंतजाम कराया गया और बस संचालक से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी दी गई। भीषण गर्मी से बचने के लिए मुसाफ़िरों के लिए जो भी बेहतर इंजाम हो सकते थे किए गए यहां तक कि जिन लोगों को जल्दी पहुंचना था उन्हें ट्रेन से रवाना किया गया। इस पूरी कार्यवाही ने पुलिस के उस मददगार चेहरे को जनता के बीच लाया है जो वाकई काबिले तारीफ़ है । हालांकि चौकी प्रभारी मोनिका खडसे इसे अपनी ड्यूटी का अहम हिस्सा बताया है उनके मुताबिक यह सभी नागरिक और पुलिस का कार्तव्य है.