सीएसपी के पुत्रों की दबंगई, घर में घुसकर दंपत्ति से की मारपीट
आधी रात दरवाजा खुलवाया, पैसा वसूली को लेकर हुई वारदात
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, संभागीय मुख्यालय से सटे ग्राम मेढ़की मे एक किसान के घर मे घुसकर, पुलिस अधिकारी के दो पुत्रो ने अपने साथी के साथ मिलकर देर रात किसान व उसके परिवार के सदस्यो के साथ जमकर मारपीट की। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब के नशे थे। साथ ही जिस कार मे वह इस वारदात को अंजाम देने गए थे, उसका एक वीडियो शोसल मीडिया मे वायरल हो रहा हैं। जिसमे शराब की बॉटल रखी हुईं दिखाई पड़ रही हैं। उक्त आरोपियो के पिता महेन्द्र सिँह वर्तमान समय सतना जिला मे सीएसपी के रूप मे पदस्थ हैं। जबकि पूर्व मे वह शहडोल जिले के बुढ़ार थाना प्रभारी के रह चुके हैं। उनका मकान शहडोल मे ही बना हुआ हैं। कहीं न कही इस बात का रसूख ही है जो देर रात घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
इस संबंध मे मिली जनाकरी के अनुसार संभागीय मुख्यालय से सटे ग्राम मेढ़की थाना पाली निवासी शहबाज खान पिता लल्लन खान 27 वर्ष ने थाने मे अपने परिजनों के साथ थाने मे शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वतन प्रताप सिह, मोनू सिह उर्फ़ बृजेन्द्र प्रताप सिह दोनों पिता महेन्द्र सिह अपने साथी गोलू बर्मन निवासी शहडोल के साथ बीते रात्रि करीब डेढ़ बजे मेरे घर आए और दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद मै एवं मेरी पत्नी जागे और दरवाज़ा खोला। जैसे ही मै बाहर आया तो देखा कि उक्त आरोपियों ने मेरे साथ पैसे लेना देन की बात कहते हुए गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मेरी पत्नी व पिता ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट व झूमा झटकी की गयी। किसी तरह मेरे भाई व परिवार के अन्य सदस्यों ने हमारे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहाँ पहुंचें और बीच बचाव किया। घटना के बाद सुबह पीड़ितो द्वारा संबंधित पाली थाना क्षेत्र मे इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस अधिकारी के पुत्रो समेत तीन लोगो के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115,(2), (3), (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
प्रतिक्रिया....
पीड़ित परिवार थाना आया था। उनकी शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है, मुझे भी पता चला की आरोपी के पिता पुलिस विभाग में हैं लेकिन मामले में विधि अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। घटना में जिस कार के उपयोग की बात सामने आई है, जांच उपरान्त तथ्य सामने आने पर उसे भी जप्त किया जाएगा ।
मदनलाल मरावी, थाना प्रभारी
थाना पाली, उमरिया