बिहार में बुजुर्ग शख्स के साथ हैवानियत
दबंगों ने पोल से बांधकर जानवरों की तरह पीटा
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
दरभंगा, दरभंगा में एक बुजुर्ग शख्स के साथ दबंगों ने हैवानियत की है। गांव के दबंगों ने शख्स को बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पांच लोगों को खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के जलवार पंचायत स्थित राजारौली गांव की है।
पीड़ित राम किशुन साह ने पुलिस को दिए आवेदन में जानकारी दी है कि बीते 22 जुलाई को गांव के सुजीत ठाकुर, पवन ठाकुर, पवन ठाकुर की पत्नी, कल्लू कुर्मी और हीरा राम की पत्नी ने गलत हरकत करने का बेबुनियाद आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की है। आरोपियों ने एकजुट होकर उसे पोल से बांध दिया। पवन ठाकुर ने चींटी का छत्ता पीड़ित के शरीर पर रख दिया और बांस की करची से बुरी तरह मारपीट की।
पीड़ित राम किशुन साह ने कहा कि अगरबत्ती से उसके पैर को जला दिया। इस बीच पवन ठाकुर ने जेब से दो हजार रूपया निकाल लिया और सभी आरोपी गाली-गलौच कर बोल रहे थे कि मैला पिलाओ व नंगा कर गांव में घुमाव, हो हल्ला की आवाज से ग्रामीण की भीड़ के कारण मै बच सका। पीड़ित शख्स का कहना है कि झूठा आरोप लगाकर पुरानी दुशमनी निकालना चाह रहे हैं।
पूरे मामले पर थानाध्यक्ष बीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर लिया गया है। सहायक दारोगा अनिल तिवारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है और सभी आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कारवाई की जा रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड