CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

सतना, सतना जिले के मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों फिर बाहर की दवाइयों के लिए दलालों द्वारा छीना-झपटी शुरू हो गई है, मझगवां CHC के अंदर सुबह से लेकर शाम तक दलालों का भीतर से बाहर तक पहरा लगा रहता है सारे आम दलालों द्वारा मरीजों से पर्चा छीना जाता है और अपनी मेडिकल से दवां लेने को कहा जाता है, मरीज सीधा साधा दिखा तो उक्त मरीज़ का पर्चा लेकर खुद ही अपने मेडिकल पहुंच जाते हैं और कमिशन की दवां दे दी जाती है और बेचारा मरीज़ खुलेआम लुटने को है मजबूर..
आखिरकार मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीज इलाज और दवाओं के नाम पर कब तक लुटने को रहेंगे मजबूर, क्या मझगवां अस्पताल कभी दलाल मुक्त हो पाएगा ।आखिरकार मझगवां CHC में कब तक दवां के नाम पर कमीशन वाली दवाएं चिन्हित मेडिकल स्टोर से दिलवाईं जाएगी, क्या मझगवां CHC में दवाओं का अभाव है अगर नहीं तो डाक्टर साहब द्वारा बाहर की दवाइयां क्यों जातीं हैं लिखीं , और अस्पताल परिसर में अंदर से लेकर बाहर तक क्यों पहरा देते हैं दलाल और किसके संरक्षण में उक्त दलाल दिनभर अस्पताल के अंदर घुमते रहते हैं, क्या सतना सीएमएचओ बाहर की दवाइयों सहित दलालों पर लगा पाएंगे कभी लगाम।