CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, बोहरा समाज द्वारा मंगलवार को ईद का पर्व मनाया गया। ईद की नमाज के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे के घर जाकर पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके बाद दिनभर बधाईयों का दौर चलता रहा।
मंगलवार को नगर की दोनो मस्जिदों में सुबह ईद की नमाज अता की गई। इसके बाद आमिल शेख अली हुसैन नसीम द्वारा समाजजनों को खुतबा पढ़ाया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। सबसे ज्यादा उत्साह छोटे बच्चों में देखने को मिला जो नए-नए कपड़ों में सज-धजकर मस्जिद में पहुंचे और अपने साथियों के साथ पर्व का जश्न मनाया। वहीं समाजजनों ने भी दिनभर एक-दूसरे के घर जाकर एक-दूसरे के साथ पर्व मनाया और सिवंईयों का आनंद लिया।