CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, युवक का शव गांव के पेड़ पर लटका हुआ मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रंथभंवर में गुरुवार सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे में युवक का शव लटका हुआ मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। एएसआई बीएस सिसौदिया ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम कडूला निवासी 19 वर्षीय राहुल पिता भागीरथ के रूप में हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।