CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, विवाहिता का शव फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सुनेरा गांव निवासी पूजा धाकड़ उम्र करीब 25 वर्ष का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।