CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

सहरसा, खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है, जहां महिषी राजनपुर के समीप कोसी नदी में नाव हादसे की शिकार हो गई हालांकि नाव पर सवार लोग किसी तरह नजदीकी पीपा पुल का सहारा लेते हुए बच गए लेकिन नाव पर रखी चार बाइख नदी में डूब गई।
जानकारी के अनुसार, राजनपुर घाट से नाव खुलने के बाद तटबंध के अंदर के इलाके में जा रही थी। नाव पर क्षमता से अधिक यात्री और वाहन लदे होने की खबर है। जिला प्रशासन द्वारा कई नाव का निबंधन है वावजूद कई नाव वगैर निबंधन के अवैध संचालित हो रहा है।
डूबे नाव की तलाश जारी है। मामले में महिषी के अंचलाधिलारी ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। पानी में डूबे हुए एक मोटरसाईकिल को निकाला गया है और की तलाश की जा रही है।