रक्तवीरो ने किया 15 यूनिट रक्तदान
सिविल अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
जयसिंहनगर, बुधवार 02 अप्रैल 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शहडोल, समाचार पत्र एवं "संवेदना - 02 एक छोटी सी पहल" के तत्वावधान में रक्तदान महानदान परोपकार सर्वो धर्म: समिति के सहयोग से रक्तदान एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल जयसिंहनगर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया साथ ही कुल मिलाकर 15 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, बैच और जूस वितरित किया गया। रक्त सेंटर जिला चिकित्सालय शहडोल से उपस्थित श्यामला राव ने समस्त रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से हम लोगों का जीवन बचा सकते हैं, उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को रक्तदान के प्रति जागरूक होना होगा साथ ही रक्तदान के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को भी दूर करना होगा। रक्तदान से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है न ही कोई दुष्प्रभाव होता है। इस दौरान मुख्य रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष अनंत पाण्डेय, अजय धारिया, अमन तिवारी, प्रिया सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर, तहसील संयोजक अनुराग यादव, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के.एल. दीवान, रक्त सेंटर शहडोल से श्यामला राव, पत्रकार राकेश गुप्ता, अभाविप से आशीष कुमार गुप्ता शुभम द्विवेदी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रक्तवीरो ने किया रक्तदान...
रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले रामप्रसाद साहू ने कहा की रक्त दान करके बहुत अच्छा लगा, निश्चित ही सभी युवाओं को रक्तदान हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए। मुख्य रूप से डॉक्टर के एल दीवान, अनुराग यादव, दलवीर रैदास, रामकेश यादव, हर्ष गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, रामप्रसाद साहू, अमन तिवारी, अंकित नामदेव, रावेद्र सिंह, अमन त्रिपाठी, अनीता दत्त, महेंद्र कुशवाहा, आदित्य गुप्ता एवं राजकुमार यादव ने रक्तदान किया गौरतलब है कि 02 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया।