बड़वानी जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
दिखा उत्साह और जागरूकता
CURATED BY – RAVI SHIMLE | CITYCHIEFNEWS
बड़वानी, रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे आत्म संतुष्टि मिलती है। कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती, बल्कि कई प्रकार लाभ होते हैं। अतः हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, रक्तदान कर के देखिए अच्छा लगता है। उक्त बातें जिला चिकित्सालय से पधारे पैथोलॉजिस्ट डॉ अपूर्वा शाह द्वारा शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी में रक्तदान शिविर में कही।
प्राचार्य डॉ. बलराम बघेल ने अपने पुराने अनुभव सुनाए एवं वाहन दुर्घटनाओं के समय तात्कालिक रक्त की कमी के कारण होने वाले समस्याओ के बारे में जानकारी देकर रक्तदान के लिए जागरूक किया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के के द्वारा आयोजित निशुल्क रक्त परीक्षण एवं रक्तदान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश पाटीदार के मार्गदर्शन में, जिला चिकित्सालय बड़वानी से पैथोलॉजिस्ट डॉ. अपूर्वा शाह, श्री ललित लाड़ एवं उनकी टीम के सौजन्य से रक्तदान एवं निशुल्क रक्त समूह परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही श्री समाधान डायग्नोस्टिक सेंटर बड़वानी से पैथोलॉजिस्ट द्वारा विद्यार्थियों का निशुल्क रक्त समूह परीक्षण किया गया। श्री ललित लाड़ ने विद्यार्थियों को व्याख्यान में रक्तदान से होने वाले विभिन्न लाभ के बारे में बताया उन्होंने कहा रक्तदान से हम कई तरह की गंभीर बीमारियो से सुरक्षित रह सकते है उन्होंने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए जागरूक किया एवं रक्तदान द्वारा किसी की जिंदगी बचाने का महत्व समझाया । शिविर में प्राचार्य डॉ. बलराम बघेल, डॉ. दिनेश पाटीदार, डॉ धर्मेंद्र सिंह जाटव, एसबीएन पीजी कॉलेज से प्रो गौरव गुप्ता, आकांक्षा भावसार एवं विद्यार्थियों सहित 35 यूनिट रक्त दान (11 छात्राओं , 28 छात्र , 6 स्टाफ) व समाधान डायग्नोस्टिक सेंटर बड़वानी के द्वारा 52 विद्यार्थियों का निशुल्क रक्त परीक्षण किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड