मैहर में हुआ बीजेपी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
भारत देश में भाजपा के प्रति जनता का भारी उत्साह – चंद्रशेखर झा
CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, भारतीय जनता पार्टी मैहर का कार्यकर्ता सम्मेलन मैहर विधानसभा में बदेरा, अमदरा एवं मैहर में एक साथ आयोजित किया गया जहां प्रातः 11:00 बजे बदेरा में दोपहर 2:00 बजे अमदरा में एवं शाम को 4:00 बजे मैहर में कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवा संभाग के पूर्व संगठन मंत्री चंद्रशेखर झा, चंद्रशेखर रघुवंशी लोकसभा चुनाव प्रभारी सतना मैहर, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी, पूर्व विधायक मोती लाल तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता रामकृपाल पटेल, पंकज सिंह परिहार, उमेश प्रताप सिंह, लाल सतीश मिश्रा प्रातः 11:00 बजे बदेरा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जहां पर सभी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। संगठन आत्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी की समीक्षा की गई इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे अमदरा मंडल में सुहौला में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचकर वहां पर भी कार्य कर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद किया गया।
इसी कार्यक्रम की तीसरी कड़ी में मैहर विधानसभा के मैहर मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक दृष्टि से परिचर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता चंद्रशेखर झा ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से संघटनात्मक चुनावी समीक्षा एवं पार्टी के पदाधिकारी से 1-2-1 चर्चा की एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर के सवाल जवाब दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारत देश में भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत ही उत्साह का माहौल है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठनात्मक भारत में भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर के आई है जिसे केवल एक ही लक्ष्य जनता के हितों की रक्षा करना, देश के स्वाभिमान की रक्षा करना, सभी जाति धर्म को सुरक्षित रखना, एक लक्ष्य इस बार भी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन बूथ एवं शक्ति केंद्रों में देखने को मिल रहा है।
सर्वाधिक मत हासिल करना लक्ष्य – श्रीकांत चतुर्वेदी
इस अवसर पर मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उसके लिए कार्यकर्ताओं को अपनी जीत और मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं की शक्ति के बदौलत आज देश में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है और इस लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मत हासिल करने के लिए बूथ शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख जैसे भारतीय जनता पार्टी के त्रिदेव के साथ छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर इस चुनाव की रणनीति में अपनी सहभागिता दिखाएगा।
गरीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा करने भाजपा देश में जरूरी – कमलेश सुहाने
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने ने कहा कि जब से भारत में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बैठी है वह केवल देश की जनता और देश के विकास की बात करने के अलावा उसके सामने कोई लक्ष्य नहीं। देश में अटल बिहारी वाजपेई ने भारत देश को विश्व गुरु बनाने और एक विकसित भारत बनाने की जो तस्वीर बनाई थी आज उस तस्वीर पर रंग भरने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। आज भारत देश विश्व गुरु बनने की कगार पर है गरीब कल्याण के लिए भारत में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत जरूरी है जिसे अबकी बार 400 पार सीट देने के बाद ही भारत को बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
भारत के लोगों ने जो सपना देखा उसे पूरा किया बीजेपी मोदी सरकार ने – शंकर लाल तिवारी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सतना जिले के पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि भारत के लोगों ने जो सपना देखा आज उन्ही सपनों को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है और भारत देश के लोगों की सोच के आधार पर भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है। इतना ही नहीं जो कभी हमने बचपन में सपना सोचा था आज वह सब हकीकत में बदल गए हैं। हमारे सपनों का शहर आज की पीढ़ी अपनी आंखों से देख रही है।
सशक्त भारत बने फिर भाजपा सरकार देश में जरूरी – पंकज सिंह परिहार
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मैहर विधानसभा के लोकसभा चुनाव प्रभारी पंकज सिंह परिहार ने अपनी तेज बुलंद आवाज के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पहले देश में सैनिकों के सर काटते थे और जम्मू कश्मीर में पत्थर बरसा…