CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को चुनाव प्रचार अभियान के तहत मैहर पहुंचे । उन्होंने | त्रिकूट पर्वत पर विराजीं माता शारदा दरबार मे दर्शन कर आरती - पूजन किया तथा मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके पश्चात सिंधिया ने मैहर के घन्टाघर के पास स्थित पंजाबी गुरुद्वारे के सामने भाजपा पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया । सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र की योजनाओं की ब्रांडिंग भी की । कहा सतना जिले में 7 विधानसभा आती थीं । गांव गांव सड़क का हाल ये था कि पता ही नहीं चलता था कि गड्ढा कहां और सड़क कहां है । अच्छे अच्छे नौजवानों की कमर टूट जाती थी । वो पगडंडी का जमाना था । 18 वर्ष में भाजपा ने 5 लाख किमी सड़के बना दी । ये मैहर विंध्य क्षेत्र का भाग है जिससे सिंधिया परिवार का दिल का संबंध हमेशा रहा है । आगे सिंधिया ने कहा कि मैं चुनाव प्रचार की शुरुआत में माता शारदा के दर्शन करके करना चाहता था । मैहर विंध्य क्षेत्र का भाग है जिससे सिंधिया परिवार का दिल का संबंध हमेशा रहा है । उन्होंने कहा कि मेरी दादी पूर्व राजमाता ने अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण लम्हे में मैहर वाली माता का आशीर्वाद लिया । मैहर स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया । मेरे पिता जी भी जब भी विंध्य आते थे तब माता के दर्शन करके जाते थे । उस जमाने मे सड़क- रोपवे नहीं होता था । तब उन्होंने रेल मंत्री के रूप में आने पर उन्होंने मैहर स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराया । महानगरी ट्रेन का स्टॉपेज उन्होंने यहां से जाते ही शुरू कराया । हमारी प्रगति का संबंध है मैहर से । आज चुनाव का वक्त राजनीतिक दल आमने सामने है , लेकिन ये सिर्फ राजनीतिक चुनाव नहीं है । आजादी के बाद 55 वर्ष हमने कांग्रेस की सरकार देखी उस कांग्रेस ने 2003 तक आपके और मेरे मप्र में बीमारू राज्य बना कर छोड़ दिया 2003 को 20 वर्ष निकल गए , पीढ़ी निकल गई , तब मैं जवान था । तब पैदा हुआ बच्चा आज मतदाता है , उस कालखंड को हमने देखा आज उसे भाजपा ने बदला । कार्यक्रम के अंत में सिंधिया ने आमजन से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत चतुर्वेदी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । इस दौरान दीपक अग्रवाल एवं महेश चौरसिया सहित कई अन्य ने सिंधिया के हाथों भाजपा की सदस्यता ली । कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता कमलेश सुहाने , प.धीरज पाण्डेय , महेश तिवारी , महेश दरियानी नितिन ताम्रकार , विकास तिवारी , पारसनाथ तिवारी , जितेंद्र शुक्ला , छोटू मैनी , आदर्श चतुर्वेदी , आलोक अग्रवाल सुमित जग्याशी सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी , महिला मोर्चा तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता , लाडली बहनें , युवा एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।