भाजपा शिवहर जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने कहा
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से किसानों को लाभान्वित करे
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने किसान भवन स्थित मत्स्य विभाग कार्यालय पहुंचकर मत्स्य विभाग के पदाधिकारी रजनीश कुमार सिंहा से मिलकर शिवहर जिले के मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का आग्रह किया है।
मत्स्य पदाधिकारी रजनीश कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता आधारभूत संरचना एवं शिकार माही के पश्चात प्रबंधन से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य एवं जिला शिवहर के मत्स्य कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य उत्पादन कराना एवं गुणवत्तापूर्ण खाने योग्य मछलियों की उपलब्धता बाजार में सुनिश्चित करना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालको एवं कृषको को 5 लाख तक उपलब्ध कराती है। जिसमें पुरुष कृषकों को 40 फ़ीसदी तथा महिला को 60 फ़ीसदी एवं अनुसूचित जाति को 70 फ़ीसदी अनुदान प्रधानमंत्री के द्वारा अनुदान दिया जा रहा है लाभ उठाएं।
मत्स्य विभाग की ओर से जिला में नए तालाब का निर्माण ,उन्नत इनपुट , मत्स्य बीज हैचरी का अधिष्ठापन, रियरिंग तालाब का निर्माण कार्य कराई जा रहे हैं इस दिशा में मछली बीज योजना के 22 लाभुक है। तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के 84 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त है।
मत्स्य विकास पदाधिकारी यशवीर कुमार चौधरी ने भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह को जानकारी देते हुए कहा है कि राज्य के बाहर कोलकाता में 30 मत्स्य पालकों व किसानों को प्रशिक्षण दिलाने कोलकाता ले जाया गया था तथा राज्य के अंदर 150 मत्स्य पालकों व किसानों को प्रशिक्षण दिलवाया गया है।