CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी कर धांधली करते हुए नगरपालिका के द्वारा लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसको लेकर सीएम हेल्प लार्ईन पर शिकायत की गई है। सडक़ निर्माण से लेकर बाउंड्रीवाल तक में ठेकेदार से घटिया मटेरियल लगवाकर नगरपालिका गलत बिल पास कर रही है। यह आरोप भाजपा नेता संदीप भड़ाना ने मंगलवार को शहर के निजी होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान शाजापुर नगरपालिका के जिम्मेदारों पर लगाए।  पत्रकारवार्ता के दौरान भड़ाना ने बताया कि वार्ड क्रमांक 1 शाजापुर कल्याण देवतवाल जी के मकान से रजावत जी के मकान तक सीसी रोड़ जिसकी कुल लंबाई 96 मीटर चौड़ाई 5 मीटर लगभग मोटाई साढ़े तीन से साढ़े चार ईंच, एरिका हास्पिटल के पास माताजी मंदिर की वाल की लंबाई 33 मीटर है जिसकी गहराई 4 मीटर है। इसका बिल गलत बना हुआ है इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाईन पर भी है। इसी तरह वार्ड नं 2 तिवारी जी के मकान से जैन साहब के किराना तक सीसी रोड़ जिसकी कुल लंबाई 225 मीटर, चौड़ाई लगभग 3 से 4 मीटर, मौटाई साढ़े तीन से चार इंच है। वहीं वार्ड नंबर 7 इमामवाड़ा मैदान का बिल गलत बना है जिसकी नपती करने से नपा के जिम्मेदारों ने मना कर दिया है। इसी तरह अन्य वार्डों में बनाई गए सीसी रोड में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दुपाड़ा रोड़ पर चल रहे एचडीआरए नाली निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग की जा रही है। इसी तरह मुख्यमंत्री अधोसंरचना का जो कार्य किया गया है वह भी गुणवत्ताहीन है जिसकी लंबाई 468 मीटर है, चौड़ाई लगभग 7 मीटर, मोटाई पांच से छ: इंच है। मुख्यमंत्री अधोसंरचना में ही दूसरा रोड बीकेएसएन कालेज की सामने वाली नहर से शुरू होकर नागर किराना स्टोर रोड़ से पहले तक जिसकी चौड़ाई लगभग 6.30 है और मोटाई 6 इंच है, जबकि नियमानुसार 8 इंच होनी चाहिए। इसी योजना में तीसरा रोड़ आदर्श कालोनी में अशोक आटो गैरिज से शुरू होकर गोहिल हास्पिटल होते हुए खाटूश्यामजी मंदिर तक है जिस रोड़ में सीमेंट की मात्रा बहुत कम की गई है। भड़ाना का कहना है कि एक फिलोरी मशीन में 16 से 18 बेग सीमेंट के लगते हैं लेकिन निर्माण कार्य में महज 9 से 11 बेग ही लगाए जा रहे हैं। साथ ही वार्ड 29 फूलखेड़ी हनुमान मंदिर के पीछे नहर के पास नहर से स्वस्तिक गार्डन से शुरू होकर राधेश्याम मालवीय जी के मकान तक सीसी रोड़ लंबाई लगभग 145 मीटर, चौड़ाई 5 मीटर, मोटाई लगभग चार इंच है। इन्हीं सभी कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी शिकायत कर कार्रवार्ई किए जाने की मांग की गई है। भड़ाना ने बताया कि वह नगरपालिका में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत कार्रवाई नही होने तक करते रहेंगे।