CURATED BY – BHAGWAN DAS BEARAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को शाजापुर विधानसभा के मक्सी एवं बेरछा मंडलों के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्री सोलंकी ने अपने जनसंपर्क की शुरुआत सुबह 09 बजे मक्सी मंडल के गांव झोकर से की। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री सोलंकी ने कहा मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के पहले देश में अनेक समस्याएं खड़ी थी  जिन्हें एक के बाद एक देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने खत्म किया और समस्याओं को खत्म करने के साथ ही देश का चहुमुखी विकास भी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने किया है। जहां हम देखते है की गांव लेकर शहर में बड़े बड़े हाइवे बनकर हम सबके सामने है। भाजपा प्रत्याशी श्री सोलंकी ने मक्सी मंडल के बाद बेरछा मंडल के विभिन्न गांवों में भी जनसंपर्क किया और देर शाम गांव सापखेड़ा में जनसंपर्क का समापन हुआ। जनसंपर्क के दौरान विधायक अरुण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, प्रदीप चंद्रवशी, संतोष जोशी, रवि पांडे, प्रेम जैन, किरण ठाकुर, गोपाल राजपूत, श्याम टेलर, सोनू सोलंकी, गोपाल पटेल,राधेश्याम गुर्जर, मोहन जादौन, जगदीश पाल, हरिओम गोठी सहित आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।