बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी संस्कृति ने किया नाम रोशन
यूपीएससी में हासिल की 49 वी रेंक
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रतिभागी देख सकते है। परिणाम में कुल 933 प्रतिभागी का चयन हुआ है। इनमें से 345 प्रभिागी सामान्य, 99 ईडब्ल्यूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं। 178 प्रतिभागी की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 प्रतिभागी शॉर्टलिस्ट हुए है। धार जिले की बदनावर निवासी संस्कृति सोमानी ने ऑल इंडिया रैंक में 49 वीं रैंक हासिल की है। 49 वीं रैंक हासिल करने वाली संस्कृति ने जिले व बदनावर का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होने के बाद ही संस्कृति सोमानी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। उल्लेखनीय है संस्कृति सोमानी के पिता मनोज सोमानी धार भाजपा के जिलाध्यक्ष है। राजनीति बैकग्राउंड होने के बावजूद भी संस्कृति ने अलग राह को चुना।
7 से 8 घंटे देती थी तैयारी को
संस्कृति ने स्कूलिंग बदनावर से की है। बीएचयू आईआईटी से बीटेक किया है। २०१८ में एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर नौकरी भी की है। २०१९ तक नौकरी की और उसके बाद आईएएस की तैयारी दिल्ली में रहकर शुरू की। संस्कृति बताती है मैं ४ साल से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्री से लेकर मेन्स तक के लिए परीक्षा के दौरान 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी। परीक्षा के पूर्व 6 घंटे पढ़ाई करने का नियम था। इस दौरान इस्ट्राग्राम और व्हाट्स एप से दूरी बना ली थी। लेकिन परिजन या फिर दोस्तों के साथ घूमने जाना हो तो एक दिन पूर्व ज्यादा पढ़ाई करती थी ताकि अगले दिन इंजाए कर संकू।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड