भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए इंदौर के 3 नंबर क्षेत्र से राकेश गोलू शुक्ला प्रत्याशी घोषित
गोलू शुक्ला: भाजपा ने विकास किया है और हम विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे
CURATED BY – ANWAR HUSSAIN | CITYCHIEFNEWS
इंदौर, भाजपा ने विकास किया है और हम विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे, यह बात कहते हुए भाजपा के केंद्रीय और शीर्ष नेतृत्व को इंदौर के 3 नंबर क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी घोषित हुए राकेश गोलू शुक्ला ने आज यह बात कही.
10 साल भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए आज अपनी एक और प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से गोलू शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशियों की सूची में गोलू शुक्ला का नाम आते ही समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया जहां समर्थकों ने बाणगंगा क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी की ओर भाजपा का कमल छाप झंडा लिए जमकर थिरके, इंदौर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर गोलू शुक्ला फिलहाल बने हुए हैं वही वह बीजेपी में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। गोलू शुक्ला अपने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र क्रमांक 3 में आकाश विजय वर्गी ने करोड़ों का विकास कार्य करवाया है जिसको लेकर वह जनता के बीच पहुंचेंगे, दौरान उन्होंने भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अब तक के कार्यकाल की सराहनवी की। वही बड़े भाई संजय शुक्ला के कांग्रेस से चुनाव लड़ने को लेकर गोलू शुक्ला ने इसे अलग विचारधारा बताया। बताना चाहेंगे कि विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवंबर को पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में भी मतदान होंगे जिसको लेकर अब नामांकन की प्रक्रिया और जनसंपर्क प्रत्याशियों द्वारा किए जाएंगे।