महाराष्ट्र में भाजपा नीत गठबंधन की शानदार जीत तथा यूपी एमपी सहित झारखंड में बेहतरीन प्रदर्शन पर भाजपा ने मनाया जश्न
जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन बोले देश तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जनता ने
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, आज कटनी के ह्र्दय स्थल सुभाष चौक में भाजपा नेताओं में महाराष्ट्र झारखंड में विधानसभा चुनाव तथा मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार में कुछ सीटों पर उप चुनाव के परिणाम के आते हो जमकर जश्न मनाया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टन्डन ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा तथा उसके सहयोगियों को जो बहुमत प्रदान किया उसने इतिहास रच दिया चुनाव के अंतिम दिन तक विपक्षी कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों में सारे हथकंडा अपनाए पर जनता ने देश तोड़ने ओर बांटने की ताकत वाले दलों को मुंहतोड़ जवाब दिया इसी तरह उत्तर प्रदेश में 9 में 7 सीट जीतकर भाजपा ने फिर जनता आशीर्वाद लेकर विजय हासिल की।
सुभाष चौक में इस अवसर पर शाम 6 बजे से ही इकट्ठे हुए भाजपाजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई जोरदार आतिशबाजी की गई ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए आम जन का भी मुंह मीठा कराया। मध्यप्रदेश में बुधनी सीट पर जीत के लिए भाजपा नेताओं ने बधाई दी।
इस जश्न के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, महापौर प्रीति सूरी, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, महामंत्री सुनील उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पिछडा मोर्चा के प्रदेशा उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, रवि खरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा जैन, मृदुल द्विवेदी, भंवर सिंह चौहान, मृदुल मिश्रा, अंकिता तिवारी, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, रामू साहू, अक्षय श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, सत्यव्रत त्रिपाठी, अवकाश जायसवाल आदि भाजपा नेता उपस्थित थे।