कार्यकर्ताओ के अपार उत्साह के साथ भाजपा प्रत्याशियों ने किए नामांकन जमा
शाजापुर, शुजालपुर एवं कालापीपल विधानसभा की नामांकन रैली में उमड़ा जन सैलाब
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, जिले की तीनों विधानसभा शाजापुर, शुजालपुर एवं कालापीपल के भाजपा प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओ के उत्साह के साथ सोमवार को अपने अपने नामांकन रिटर्निंग आफिसर को जमा किए। नामांकन जमा करने के पूर्व निकली नामांकन रैली में कार्यकर्ताओ का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शुजालपुर से भाजपा प्रत्याशी इंदरसिंह परमार एवं कालापीपल प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी की नामांकन रैली में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक शामिल हुए वही शाजापुर प्रत्याशी अरुण भीमावद की नामांकन रैली में क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी शामिल रहे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया की शाजापुर जिले की तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करने के पूर्व नामांकन रैली का आयोजन किया। शुजालपुर विधानसभा के प्रत्याशी इंदर सिंह परमार की नामांकन रैली श्री राम मंदिर से सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुई जिसमें केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक सहित भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक जिला चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक विजेंद्र सिंह सिसोदिया जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा जिला महामंत्री विजय सिंह बेस सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। नामांकन रैली में कार्यकर्ताओ का उत्साह देखते नही बन रहा था। पूरे रैली मार्ग में कार्यकर्ता जोश के साथ भाजपा सरकार के नारे गुंजायमान कर रहे थे।
इसी प्रकार कालापीपल विधानसभा के प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने भी नामांकन जमा करने के पूर्व एक निजी गार्डन से नामांकन रैली प्रारंभ की जिसमें हजारों हजार संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे। श्री चंद्रवाशी की नामांकन रैली में भी केंद्रीय मंत्री विरेंद्रकुमार खटीक सही पार्टी के पदाधिकारी एवम जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
शाजापुर विधानसभा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने भी नामांकन जमा करने के पूर्व ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से नामांकन रैली प्रारंभ की, जिसमे क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, भाजपा प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंबाराम कराड़ा, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवम जनप्रतिंधी शामिल रहे। नामांकन रैली का नगर में जगह जगह स्वागत हुआ। वही कार्यकर्ताओ का सैलाब इस नामांकन रैली में शामिल रहा।