CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, आगामी 13 मई को चतुर्थ चरण में देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र मंे मतदान होगा। इसके लिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा की ओर से सांसद रह चुके महेंद्रसिंह सोलंकी एक बार फिर मैदान में है जो 22 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को जमा करेंगे। जिनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, लोकसभा संयोजक, प्रभारी भी शामिल होंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी 22 अप्रैल को अपना नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करेंगे। इसके पहले बस स्टैंड पर सभा का आयोजन होगा। जिसमें भाजपा के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभा के पश्चात् भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी अपना नामांकन जमा करने जाएंगें। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। संभवतया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे। इसके अलावा नामांकन जमा करने के दौरान केबिनेट मंत्री इंदरसिंह परमार, केबिनेट मंत्री  विश्वास सारंग, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, लोकसभा संयोजक बहादुरसिंह मुकाति, आठों विधानसभा के विधायक, जिलाध्यक्ष अशोक नायक भी शामिल होंगे।