CURATED BY - NAVEEN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, धार विधान सभा से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नीना वर्मा ने बुधवार को धार नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने सुबह धार के भक्ताम्बर कालोनी, लुनियारापुरा, छत्रीपाल क्षेत्र मे सघन जनसंपर्क कर घर-घर पहुचते हुए मतदाताओ से आशिर्वाद प्राप्त कर विकास किया है। विकास करेंगे के लक्ष्य के साथ भा.ज.पा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हे पुष्प माला पुष्प वषार् के साथ ही तिलक लगाकर स्वागत किया इस दौरान मतदाता कायर्करता मे उत्साह देखा गया। भा.जपा प्रत्याशी श्री वर्मा को इस दौरान भारी जन संमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क मे आपके साथ स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी धार विधानसभा मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

भाजपा प्रत्याशी श्रीमती वर्मा करेगी 2 नवंबर को कार्यालय का शुभारंभ व जनसंपर्क

धार विधान सभा से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती नीना विक्रम वर्मा 2 नवंबर गुरुवार को ग्राम करोदिया से अपना जनसंपर्क प्रारंभ करेंगी इसके बाद उज्जैनी मे जन संपर्क कर दिग्ठान मे मण्डल कार्यालय का शुभारंम्भ करेंगी। इस दौरान आपके साथ वरिष्ठ नेता समंदर सिंह पटेल व कल्याण पटेल सहित सहित क्षेत्रीय वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यालय शुभारंभ पश्चात दोपहर एक बजे ग्राम नारायणपुरा से पुनः जनसंपर्क प्रारंभ कर ग्राम नयापुरा, नजिक बड़ौदा, कुमार कराडिया, निजामपुरा सेजवानी बछड़ावदा जनसंपर्क करेंगे तत्पश्चात घाटा बिल्लोद में कायार्लय शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहेगी। इस दौरान विधानसभा संयोजक, उमेश गुप्ता , समंदर सिंह पटेल , कल्याण पटेल, डॉक्टर शरद विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे। धार विधानसभा मीडिया समन्वयक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 2 नवंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा सागौर व पीथमपुर में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।