भाजपा प्रत्याशी भीमावद ने लाव-लश्कर के साथ भरा नामांकन
मां राजराजेश्वरी से लिया जीत का आशीर्वाद
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है और सोमवार को पहला नामांकन भी रिटर्निंग ऑफिसर को जमा हो चुका है जो भाजपा प्रत्याशी अरूण भीमावद ने जमा किया।
सबसे पहले वे भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां से वे अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय स्थित रिटर्निंग ऑफिस पहुंचे और शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन जमा किया। भीमावद द्वारा 30 अक्टूबर को दूसरा नामांकन किया जाएगा। भीमावद ने बताया कि उन्हें हर बार शाजापुर की जनता ने अपना समर्थन दिया है जिनके भरोसे पर खरे उतरते हुए पार्टी ने यहां विकास भी किया है। इस बार भी जनता का समर्थन लेकर वे विधानसभा पहुंचेंगे और विकास का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी भीमावद के साथ पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चंद्रवंशी, भाजपा महामंत्री दिनेश शर्मा, शीतल भावसार, उमेश टेलर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
पार्टी पदाधिकारियों ने भी दी शुभकामना
इसके पूर्व भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी अरूण भीमावद का जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनका मुंह मीठा कराकर जीत के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी ने श्री भीमावद के पक्ष में नारेबाजी की और कार्यालय की ओर रवाना हुए।