शाजापुर में मनाई गयी आराध्य देव श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती
वैष्णव बैरागी समाज ने महाआरती कर महाप्रसादी का करा वितरित
CURATED BY - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, वैष्णव बैरागी समाज द्वारा शनिवार को स्थानीय गिरासिया घाट स्थित मंदिर परिसर में अपने आराध्य देव श्री रामानंदाचार्य जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरूण भीमावद, विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी नीरज वैष्णव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवानदास बैरागी (रिछोदा) थे। अध्यक्षता विष्णुदास बैरागी (वीडी बैरागी) ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री अरूण भीमावद ने कहा कि वैष्णव बैरागी समाज आदिकाल से सनातन धर्म के साथ जुड़ा हुआ है। बैरागी समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। समाज के उत्थान के लिए मेरे द्वारा भरपूर सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए भी आधारशिला रखी गई। जिसमें वरिष्ठजनों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के पूर्व श्री रामानंदाचार्य की महाआरती की गई इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विष्णुदास बैरागी ने किया एवं आभार बनवारीदास बैरागी ने माना। कार्यक्रम में धर्मेंद्र बैरागी, योगेश बैरागी, अनोखी बैरागी, गोपाल बैरागी, वरूणदास बैरागी, रामचंद्रदास बैरागी, राजेंद्र वैष्णव, शैलेंद्र वैष्णव, कपिल वैष्णव, महेंद्र बैरागी, ईश्वरदास वैष्णव, अनमोल बैरागी, भगवान दास बैरागी सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरूष उपस्थित थे।