CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बिहार, नवादा में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला अपने जेठ के साथ बाइक पर सवार होकर नवादा से अपने गांव वापस लौट रही थी, तभी बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, अपराधियों को देख जेठ ने भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन महिला खुद को उनकी गोलियों से बचा नहीं पाई, वह अपने पति की हत्या की गवाही देने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई।पुलिस ने घटनास्थल से मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर आसपास भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका नवादा जिले के दौलतपुर निवासी ममता कुमारी है, जिसकी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है, मृतक के जेठ राजेश प्रसाद ने बताया कि वो और उसके भाई की पत्नी बाइक पर नवादा से अपने गांव दौलतपुर लौट रहे थे, तभी उड़सा गांव के पहले ओवरटेक कर कुछ बाइक सवार सामने आए और बाइक रोकने को कहा, जिसके बाद उनके हाथ में हथियार देखकर वो बदमाशों के मंसूबे के समझ गए और अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।