बिजुरी पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
2 किलो ग्राम अवैध गांजा समेत अन्य सामान बरामद
CURATED BY – SUSHIL SONI | CITYCHIEFNEWS
अनूपपुर, दिनांक 29/10/2024 को बिजुरी पुलिस द्वारा धनतेरस के अवसर पर बाजार व्यवस्था के लिए दो पहिया वाहनो को रोका जा रहा था इसी दौरान बिना नंबर की हीरो होण्डा स्पेलण्डर चालक मौके से अचानक गाडी मोडकर भागा जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर उक्त मोटर सायकल की डिक्की को चेक किया गया जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपी सोनू जयसवाल पिता जमुना जायसवाल उम्र 25 व र्ष निवासी जर्राटोला थाना कोतमा जिला अनूपपुर के विरूद्ध8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही की गई । आरोपी के कब्जे से कुल 2 किलो ग्राम अवैध गांजा , एक बिना नंबर की मोटर सायकल , और एक रियल मी कंपनी का मोबाईल फोन कुल कीमती 79000 रुपये का मशरुका बरामद हुआ । उक्त रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह ,उपनिरी सोने सिंह परस्ते, प्र.आर. सतीष मिश्रा, आर. लक्ष्मण डांगी, आर. रवि सिंह , आर. नरेन्द्र जाट , अभिषेक शर्मा , आर. आनन्द बैस की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड