CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में रहेंगे. वह पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे. चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर ये बैठक होगी. इसके बाद सीएम काझा कोठी पर्यटक स्थल पर पहुंचकर वहां का जायजा लेंगे. इसको लेकर सीएम नीतीश पटना से रवाना हो गए !
सीएम इसके बाद काझा कोठी जाएंगे. जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री कोझा कोठी पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे !
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर पूर्णिया में कड़ा सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है !