CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

बेतिया, खबर बेतिया से है, जहां हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूरर दो मंजिला इमारत में सेंटरिंग का काम कर रहा था, तभी बिजली के तार की चपेट में आ गया। घटना नरकटियागंज नगर के दिउलिया की है।
मृतक मजदूर की पहचान बजड़ा बैरिया गांव निवासी 45 वर्षीय भुआल राम के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि भुआल राम किसी ठेकेदार के साथ दिउलिया के प्रह्लाद साह के मकान में कार्य कर रहा था। शनिवार की सुबह मजदूरों ने मकान मालिक से हाई टेंशन तार को हटाने को कहा था लेकिन मकान मालिक ने हाई टेंशन तार हटाए बगैर मजदूरों को काम करने को कह दिया।
काम करने के दौरान ही भुआल राम बिजली ले तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने मृत मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएचसीएच भेज दिया है। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।