अवैध मादक पदार्थ की फसल का हुआ बड़ा पर्दाफाश
प्याज के खेत में उगाई गई अफीम
CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर | अमरपाटन, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय रीवा जोन रीवा श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार के निर्देशन, श्रीमान्पु लिस अधीक्षक महोदय श्री सुधीर अग्रवाल, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुकेश कुमार वैश्य के मार्गदर्शन में SDO (P) महोदय मैहर श्री एस. के. सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाटन श्री
आदित्य कुमार सेन अवैध मादक पदार्थ में नकेल कसने के अनुक्रम मे थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुआ में प्याज के खेत में उगाई गयी अफीम की फसल का किया गया खुलासा।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 11/03/24 को मुखबिर की सूचना पर SDO (P) मैहर श्री एस.के.सिंह के द्वारा थाना प्रभारी अमरपाटन श्री आदित्य सेन एवं हमराही पुलिस स्टाफ तथा तहसीलदार श्री साकेत एवं उनके पटवारी स्टाफ के साथ ग्राम सुआ में रामकिशोर पटेल पिता कमला पटेल उम्र 59 वर्ष निवासी सुआ के प्याज खेत में रेड कार्यवाही कर प्याज के बीच में 16 क्यारियों में लगे छोटे बड़े हरे रंग के 5052 अफीम के पौधों को स्टाफ की मदद से उखड़वा कर जड़युक्त, मिट्टीयुक्त जप्त किया गया जिसका वजन कराने पर 163 किलो 470 ग्राम होना पाया गया तथा आरोपी रामकिशोर पटेल पिता कमला पटेल उम्र 59 वर्ष निवासी सुआ को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया।
31400-101/24 धारा- 8/18 NDPS एक्ट के तहत आरोपी रामकिशोर पटेल पिता कमला पटेल उम्र 59 वर्ष निवासी सुआ के प्याज लगे खेत से छोटे बड़े हरे रंग के 5052 अफीम के पौधे वजन 163 किलो 470 ग्राम कीमती 50000/- रुपये जप्त
सराहनीय भूमिका: SDO(P) अमरपाटन एस0के0 सिंह, निरी. आदित्य सेन थाना प्रभारी अमरपाटन, उप निरी. शिवबालक वर्मा, स.उ.नि. देवेन्द्र व्दिवेदी, आर. सुरजीत, आर. बिमलेश, आर. विकाश, आर.चा. संतोष पटेल।