CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, जनपद पंचायत अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कजंई के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 19 अक्टूबर दिन शनिवार को पालक शिक्षक सवांद कार्यक्रम आयोजित किया गया व स्कूली बच्चों को निशुल्क साईकिल का वितरण भी किया गया है।जिसमें ग्राम सरपंच आनंद बिसेन व संस्था प्रमुख तथा पंचायत उपसरपंच सहित अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया फिर पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित पालकों ने अपने अपने सुझाव रखे वहीं ग्राम सरपंच आनंद बिसेन ने सभी उपस्थित पालकों विघालय के संस्था प्रमुख व शिक्षक शिक्षिकाओं तथा स्कूली बच्चों को शुभकामनाएं दि और पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम में अपनी बात विस्तृत रूप से रखी है।
वहीं इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों के हस्ते निःशुल्क सायकल योजना के तहत छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण कि गई,वहीं छात्र छात्राएं निःशुल्क सायकल पाकर खुश नजर आए। वहीं साइकिल प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को सरपंच ने मिठाई भी खिलाई।