भूपेंद्र सोहागपुरे की तत्काल गिरफ्तारी होवें व किसानों की मांग को पूरा करे सरकार- अनुभा
किसान, महिला, आदिवासी व दलित विरोधी हैं प्रदेश की सरकार, नौकरशाही हावी
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, बालाघाट कांग्रेस विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को किसान, महिला,आदिवासी व दलित विरोधी बताते हुये कहा कि इस सरकार में नौकरशाही व पूंजीपति हावी हैं।किसानों से सरकार को कोई लेना देना नहीं हैं और ना ही आमजन से सरकार का सरोकार हैं।इस सरकार में नौकरशाही इतनी हावी हो गई हैं कि वह जनप्रतिनिधियों तक को तवज्जों नहीं दे रहे हैं।अवैध कारोबारी व माफिया को संरक्षण दिया जा रहा हैं और उनके साथ मिलकर काम किया जा रहा हैं। रेत हो या अवैध शराब बेचने का कार्य सरकार व प्रशासन के संरक्षण में हो रहा हैं।आयोजित पत्रकारवार्ता में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि बालाघाट में भाजयूमों के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपुरे द्वारा एक दलित बेटी के साथ मानसिक व शारीरिक शोषण किया गया। जिसके खिलाफ 17 नवम्बर कोअपराध दर्ज किया गया हैं।लेकिन भूपेंद्र की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं की जा रही हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुये कहा कि एक तरफ पुलिस द्वारा सामान्य या आम व्यक्ति जब कोई अपराध कारित करता हैं तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर लेती हैं या उसके परिजनों को थाने में बिठाकर अपराधी को अपने अभिरक्षा में ला लेती हैं। बुलडोजर चलाने का कार्य करते हैं।जुलूस निकाला जाता हैं,कई तरह की कानूनी प्रक्रिया अपनायी जाती हैं।भूपेंद्र सोहागपुरे मामले में पुलिस की कोई कार्यवाही नहीं हो रही हैं। बीजेपी व उनके लोग महिला सम्मान व बेटियों की सुरक्षा की बाते करते हैं।यहां पर एक बेटी के साथ अपराध के घटनाक्रम में सभी चुप हैं। सांसद भी चुप हैं। हमने इस मामले में विधानसभा में सवाल लगाया हुआ हैं और विधानसभा अध्यक्ष से हमारी मांग रहेगी कि वह इस मामले को विशेष चर्चा हेतु शामिल करे।हम इस मामले में कतई चुप नहीं बैठेगें।आगामी 20 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र हैं। इस अवधि तक भी भूपेंद्र की गिरफ्तारी नहीं होती हैं तो इस सत्र के पश्चात बालाघाट में कांग्रेसियों के साथ रणनीति बनाकर आमरण अनशन पर बैठने का कार्य किया जायेगा। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने चुनाव के दौरान अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से वादा किया था कि उनकी धान की उपज को 31 सौ रूपये प्रति किवंटल, गेहूं 27 सौ रूपये प्रति क्विंटल व सोयाबीन 6 हजार रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी करेगें। विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के नेताओं ने यह वादा किया था पर साल भर बाद भी सरकार ने इसे नही निभाया हैं। जबकि प्रदेश की सरकार प्रमुख दो मुददे पर ही काबिज हुई हैं। जिसमें लाड़ली बहना योजना में बहनों को 3 हजार रूपये प्रति महीने देने व किसानों को 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी करने का वादा किया गया था। इस वादा को पूरा नहीं किया गया हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि सरकार ने इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी प्रारंभ कर दी और महज 23 सौ रूपये प्रति किंवटल की दर पर धान की खरीदी की जा रही हैं। इस दर पर हमारे किसान उपज बेचने तैयार नहीं हैं। किसानों द्वारा आंदोलन किया जा रहा हैं। किसानों का यह आंदोलन शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा हैं। सरकार को किसानों की मांग को पूरा करना चाहिए। दूर्भाग्य यह कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को बालाघाट प्रवास में व्यापार मेला में आगमन हुआ। लेकिन उन्होने किसानों से मिलने का समय नहीं निकाला और ना ही किसानों के संबंध में कोई बात की। किसानों के धान उपज 31 सौ रूपये की दर पर खरीदी करने की मांग लबें समय से हो रही हैं। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री अनसुना कर रहे हैं। हम प्रदेश सरकार को कहना चाहते हैं कि वह किसानों की मांग पर तत्काल निर्णय लेवें। किसानों के आंदोलन को हल्के में लेने का प्रयास ना करें, यह किसान अभी शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और आगे वह उग्र आंदोलन भी कर सकते हैं।किसानों को हमारा पूरा समर्थन हैं।कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने जिला पंचायत सीईओ की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुये कहा कि सीईओ को कई बार फोन लगाने के बावजूद वह कॉल रिसीव नहीं कर रहे और ना ही बाद में रिप्लाई दे रहे हैं।जिससे लगता हैं कि उनके ऊपर पूरी तरह से नौकरशाही हावी हो गई हैं। हम उन्हे बताना चाहते हैं कि जनता के लिये हम अपने बात किस मंच पर रखनी हैं और कैसे रखी जाती हैं यह सब आता हैं। अवसर आने पर आगे भी हम इसका प्रतिउत्तर दे सकते हैं। विधायक अनुभा मुंजारे ने बताया कि भोपाल में कांग्रेस द्वारा 16 दिसंबर को विविध मुददों को लेकर विधानसभा का घेराव आंदोलन किया जा रहा हैं। जिसमें हमारे सभी विधायकगण और कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में घेराव आंदोलन करेगें। इस दौरान विधायक द्वारा मीडिया के द्वारा उठाये गये विविध सवालों का भी जवाब दिया गया। इस अवसर पर विधायक अनुभा मुंजारे के अलावा कांग्रेस नेत्री श्रीमती अंजु जायसवाल,पूर्व नपाध्यक्ष भीम फुलसुंघे,शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी,नेता प्रतिपक्ष योगराज लिल्हारे सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।