CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

लालबर्रा, बालाघाट लालबर्रा विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देवरी में विधायक निधि से सभा मंच की सौगात दी गई हैं। सभा मंच के निर्माण कार्य का आज 6 जनवरी को भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर यहां पर साप्ताहिक हाट बाजार का भी शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से सभामंच प्रदाय करने की मांग की गई थी। विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा अपनी विधायक निधि से राशि स्वीकृति देकर सभामंच ग्राम पंचायत देवरी में प्रदाय किया गया। सभा मंच बनने से ग्रामीणों को अपने गांव के तमाम कार्यक्रम को इस मंच के माध्यम से सम्पन्न करने में मदद मिलेगी। विधायक अनुभा मुंजारे ने इस दौरान कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर कार्य किये जा रहे हैं। शासन स्तर पर बड़े कार्यो के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। वही कुछ आवश्यक कार्य को विधायक विकास निधि से कराने का प्रयास हो रहा हैं। ग्राम पंचायत देवरी में सभामंच का भूमिपूजन उसी का एक हिस्सा हैं। हम अपने गांव के विकास को लेकर कार्ययोजना में रखे हुये हैं। जहां पर जिन कार्यो की आवश्यकता होगी उसे कराने का प्रयास किया जायेगा। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता हैं पर नियत हमारी साफ होने चाहिए। काम करने वाले अपने हिस्से में कार्य को प्राप्त कर लेता हैं। यह अलग बात है कि हम विपक्ष में है बावजूद हम अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं। आपके आर्शीवाद से हम इस स्थान पर हैं निश्चित ही आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। 
   वही जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार ने कहा कि पंचायतराज अधिनियम में सरकार ने कई ऐसे कार्य को छिन लिये हैं जो कि पूर्व की दिग्विजय सिंह सरकार द्वारा प्रदाय किये गये थे। बावजूद गांवों के विकास में जिला पंचायत का अहम योगदान जारी हैं। निश्चित ही विधायक निधि से ग्राम देवरी में सभामंच का निर्माण होना हैं। जिसके बनने के बाद ग्रामीणों को कई कार्यक्रम आयोजित करने में मदद मिलेगी। गांव के लोग एक साथ इस मंच पर बैठककर अपने गांव के कार्यो से लेकर तमाम विषयों पर रायशुमारी कर सकेगें। बता देवें कि लालबर्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी ददिया में विधायक अनुभा मुंजारे की विधायक विकास निधि से नव निर्माण सभा मंच निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान साप्ताहिक हाट बाजार का शुभारंभ भी किया गया। उक्त सभामंच  भूमि पूजन समारोह के पश्चात मंचासीन कार्यक्रम मां सरस्वती की पूजा के साथ प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे,जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधुसूदन शर्मा,जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अनीश खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा अध्यक्ष भाऊराम गाणेश्वर,विधायक प्रतिनिधि शैलेश केकती अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वही आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सेवकराम पटले,जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीराम भोयर,सुमित स्वामी,अधिवक्ता पवन गौतम, लेखराम हरिनखेड़े,ताराचंद बोपचे,पूर्व सरपंच श्री मड़ावी, श्रीमती प्रमिला मुन्नालाल पटेल सरपंच ग्राम पंचायत देवरी, उपसरपंच अशोकनाथ बडगूजर ग्राम पंचायत देवरी, ग्राम पंचायत सचिव कमलेश चौहान,रोजगार सहायक पंकज पाटिल,पूर्व जनपद सदस्य कमलेश बाहेश्वर, योगेश पटले,मोहम्मद अनवर कुरैशी,किशोर बाहेश्वर,किशोर पाटिल,किशन मर्सकोले,रूपेश खरे,महेंद्र दशहरिये सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।