बबरिया में शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण का हुआ भूमिपूजन...
जिला पंचायत सभापति के मुख्य आतिथ्य,जनपद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता व ग्राम सरपंच के नेतृत्व में भूमिपूजन
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बबरिया में 18 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को शापिंग काम्प्लेक्स निर्माण कार्य का भुमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त आयोजित कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य व सभापति झामसिंह नागेश्वर के मुख्य आतिथ्य,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल की अध्यक्षता व ग्राम पंचायत सरपंच मोहनलाल गौतम स्थाई पटेल तथा प्रभारी सचिव विजय ऐड़े के नेतृत्व आयोजित किया गया,
जिसमें सभी पंचगण,मेट तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों व प्रबुद्ध जन शामिल रहे।
भूमिपूजन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कांप्लेक्स निर्माण स्थल पर सूचना पटल के पास उपस्थित अतिथियों,व ग्रामीणों द्वारा बारी-बारी से भारत माता का तिलक वंदन कर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, सरपंच, पंचगणों समेत सभी उपस्थित जनों द्वारा कुदाली चलाकर 7 कमरों के शापिंग काम्प्लेक्स का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
उक्त भूमिपूजन पर सरपंच मोहन गौतम ने कहा कि यह निर्माण कार्य जिला पंचायत सभापति झामसिंह नागेश्वर के सहयोग से प्रधानमंत्री गौण खनिज मद से स्वीकृत कराया गया है,जिससे हमारे गांव के 7 परिवार के लोगों को रोजी-रोटी मिलेगी। जिसके लिए समस्त बबरिया ग्राम पंचायत वासियों ने जिला पंचायत सदस्य व सभापति और सरकार का आभार व्यक्त किया है।
उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसरपंच गजानंद सहारे,पिपरिया (छिंदलई) सरपंच रूपचंद मानेश्वर,भोजराम पटले,लुकेश कुमार गौतम,खिलेश्वर भगत,ओमेंद्र पारधी,लक्ष्मण बानते,भुमेश्वरी गौतम,ज्योति गौतम,दुरगन राहंगडाले,निशा गौतम,देवगन रजक,लता हुमनेकर,रेखा ऐड़े,धनीराम रोकड़े,देवका झलपे,शिवप्रसाद ग्वाले, भुमेश्वरी,गोपाल तितरमारे, श्यामकला उईके,फूलसिंह उईके, मेट-उमराव शेन्द्रे,खुशयाल पटले, अनिल ब्रम्हे व जिनसीलाल शेन्द्रे सहित ग्राम के दर्जनों वरिष्ठ व प्रबुद्ध जन,जागरूक नागरिक, प्रभारी सचिव विजय ऐड़े, रोजगार सहायक प्रफुल्ल बिसेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड