CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी के विजयराघवगढ़ निलकंठेश्वर भक्ति धाम में अखंड रामायण भजन किर्तन के साथ महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ जी की बरात बड़े ही धूम धाम के साथ बरात निकाली गई।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह सर्वप्रथम शिवलिंग निर्माण कर रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम के संचालक हरिश्चंद्र पुरस्कार प्राप्त मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर, रुद्राक्ष ग्रोवर के बाद महादेव के भक्तों ने पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना की। भोलेनाथ के दर्शनों में भारी भीड़ उमडी। सभी भक्तों को मंदिर में महादेव का तिलक लगाया गया। भक्तों ने महादेव के दर्शन के साथ-साथ निलकंठेश्वर मंदिर में विराजमान माता दुर्गा, गणेश, हनुमानजी की आकर्षक प्रतिमाओं का भक्तों ने आशीर्वाद लिया। सुबह रुद्राभिषेक के बाद दोपहर के बाद महादेव की बारात धूमधाम से आतिशबाजी के साथ निकली गई। मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ भोलेनाथ की बरात में शिव पार्वती, गणेश, हनुमान आदि का स्वरूप झांकियों में नजर आया। बरात में शामिल सभी भक्त बैंड बाजों के बीच जमकर थिरकते नजर आए। निलकंठेशवर भक्ति धाम में महाशिवरात्रि विशाल रुप से मनाई जाती है। जिसमें कटनी जिले व आसपास के भक्तों की भारी भीड उमडती है। निलकंठेशवर में महाशिवरात्रि मनाने की प्रथा मदनलाल ग्रोवर ने लगभग 34 वर्ष पूर्व की थी। जिसे निरंतर आज भी निभाया जा रहा है। मंदिर में अनेको सुन्दर आकर्षित मंदिरों का निर्माण मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर द्वारा कराया गया। मंदिर में प्रतिदिन आने वाले भक्तों को प्रसाद भोजन कराया जाता है। उपवास वाले भक्तों को फिलाहार आदि की व्यवस्था की जाती है।