CURATED BY – ASHOK RATHORE | CITYCHIEFNEWS

बड़वानी, आज राजपुर मंडी प्रांगण में जय ऊंकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन म. प्र. की बड़वानी जिला इकाई द्वारा  राजपुर तहसील  इकाई की कार्यकारणी का गठन किया गया है।

इस बैठक में संगठन के बड़वानी जिला अध्यक्ष श्री पर्वतसिंह सोलंकी(सेवा नि. अपर कलेक्टर), कार्यकारी  अध्यक्ष श्री शंकरसिंह  कवचे, कोषाध्यक्ष श्री जगदीश चौहान और  अन्य पदाधिकारी  ने नई कार्यकारणी चयन का अनुमोदन किया।
साथ ही 3 मार्च रविवार को समाज जिला स्तर पर होने वाले युवक/युवती परिचय सम्मेलन एवम समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष श्री पर्वतसिंह सोलंकी जी ने सभी समाजजनों से समारोह में परिवार सहित आने का आमंत्रण दिया और युवक / युवतियों का बायोडेटा जिला इकाई या तहसील इकाई पर जमा करने का प्रारूप दिया।

इस अवसर पर विशेषरूप  से इंदौर से आए भिलाला समाज के राष्ट्रीय सलाहकार आदि. मांगीलाल इकवाले (सीनियर साइंटिस्ट) उपस्थित होकर नवगठित कार्यकारणी को बधाई दी और संगठन के बारे में  उपस्थित जनों को संबंधित किया। साथ ही सचिन पटेल, पंकज गोरे,  संदीप गोरे, जगदीश डावर, जगदीश निगवाल , कालू कन्नौजे, गोपाल इकवाले,  गयादिन सानेर, नेहरू बमनका,सरपंच सुरेश  कनासे, जीवन बमनका, कन्हैया आवासे आदि समाजजन मौजूद थे।