भाटपचलाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर, 7 डकैत किए गिरफ्तार
नगदी सहित डकैती में प्रयुक्त सामग्री जप्त
उज्जैन, दो दिवस पूर्व कियोस्क सेंटर संचालक के साथ हुई डकैती की घटना मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को गिरफतार कर छीनी गई राशि सहित डकैती में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किए हैं। गत 13 जुलाई, 2024 रात्रि में अजय पिता सुभाष भारद्वाज, खरसोद कलां स्थित अपने कियोस्क सेंटर को बंद कर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में खरसोद कलां तथा रावदिया पीर के बीच रास्ते में बाइक सवार पांच लोगों ने सुभाष के साथ मारपीट कर बैग जिसमें 65000 रुपए नगद और बॉयोमैट्रिक मशीन रखी थी, छीनकर खरसोद कलां की तरफ भाग गये थे। मामले में भाटपचलाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
उक्त अपराध सम्पत्ति संबंधी होकर गंभीर प्रकृति का होने के चलते अनुविभागीय अधिकारी, बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में अज्ञात डकैतों की धरपकड़ हेतु 4 अलग-अलग टीम गठित कर वारदात की हर एंगल से विवेचना करते हुए अपने सूत्र सक्रिय किए गए। जिसका परिणाम यह रहा कि मुखबिर की सूचना पर ओरडी-खरसोद कलां मार्ग स्थित वेयरहाउस के पास संदेही का इंतजार कर रही पुलिस टीम ने टवेरा गाड़ी रुकवाया और उसमें सवार लोगों से सख्ती पूछताछ करने पर सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत् आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रैकी कर वारदात को दिया अंजाम
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिछले 5-6 दिनों से सभी सात साथी डकैती की नीयत से कियोस्क सेंटर संचालक अजय भारद्वाज की सतत् रैकी रहे थे। घटना वाली रात्रि आरोपी रवि व गोवर्धन टवेरा कार में बैठकर फरियादी अजय की रैकी कर रहे थे। जैसे फरियादी कियोस्क सेंटर से घर के निकला वैसे रवि व गोवर्धन ने अपने पांच अन्य साथियों को इशारा दिया। इशारा मिलते ही बबलू, दिलीप, संजय, कैलाश और विकास सभी निवासी कल्याणपुरा, भाटपचलाना अपनी बाईक से उसके पीछे लग गए और मौका बातें ही आरोपी दिलीप ने पीछे से फरियादी अजय की गर्दन पर वार बाइक सहित गिरा दिया और मारपीट कर रुपए व सामान से भरा बैग छीन कर खरसोद कला की तरफ भाग गए।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड