भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने मैहर विधायक से कि मुलाकात
किसानों कि समस्याओं को लेकर की चर्चा
CURATED BY – SUNIL KUMAR DAHIYA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, आज दिनांक 4 फरवरी को मैहर बिधायक श्रीकांत चतुर्वेदी से भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह पूर्व सैनिक ने मिलकर कर माननीय बिधायक से किसानों की बिभिन्न समस्याओं के निराकरण की अपील करते हुए कहा कि मैहर में सीमेंट कम्पनियों से प्रभावित किसान बरसों से जूझ रहा है! कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया है और कम्पनियों को भी सूचित कर बात चीत के रास्ते से निराकरण की अपील की जा चुकी है! लेकिन आज़ दिनांक तक कोई भी बात नहीं हो सकी ना ही निराकरण किया गया जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा शांति र्पूरवक बात चीत कर समस्याओं को हल किया जा सकता है! कम्पनी व प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं! इससे जाहिर होता है कि किसानों को कम्पनियों ने ग्रसित कर रखी है! अतः किसानों को सड़कों में न आना पड़े सीमेंट कम्पनियां रास्ता निकाले ! चुनावी घोषणा पत्र के आधार पर किसानों से 3100 रुपए धान और 2700 रुपए गेहूं को समर्थन मूल्य में लेने को कहा गया था लेकिन अब किसान ठगा सा महसूस कर रहा है! जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा अगर सरकार के पास किसानों के लिए बजट नहीं है सरकार हमें बताएं किसान सरकार की मदद करेंगे!जब सरकार के पास बजट बनें उस बजट में किसानों को भुक्तान का वादा पूरा करें! किसान आप पर विश्वास करेंगे! लेकिन किसानों के बजट को कमजोर न किया जाय! किसानों की कमर टूट चुकी है किसान पीड़ित हैं! आवारा जानवरों से परेशान किसान खेती नहीं कर पा रहे मंहगाई की मार खा रहा है! बिजली बिलों और कटौती व लो बोल्टेज जले हुए ट्रांसफार्मर न बदलने से किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं ! आदि समस्याओं से अवगत कराया बिधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि आप पूरी जनता को अकतृत करिए हम ईट से ईट बजा देंगे जी ने पूर्ण रूप से सहयोग करने को बिस्वास दिया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड