भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का जलाया पुतला
संसद में करोड़ों हिंदुओं को कहा हिसंक, लोगो में दिखा आक्रोश
CURATED BY – RANDHIR CHANDEL | CITYCHIEFNEWS
गुना, गुना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए हिंदू विरोधी वक्तव्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले युवा मोर्चा गुना द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सोमवार को संसद में हिंदू विरोधी वक्तव्य देते हुए उन्होंने करोड़ों हिंदुओं को हिसंक कहा जिससे देश के सभी हिन्दुओं में आक्रोश व्याप्त हे। इसी को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में जयस्तंभ चौराहा गुना पर युवा मोर्चा के बैनर तले भाजपा जनों ने एकत्रित होकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रगट किया। साथ ही राहुल गांधी मुर्दावाद के नारे लगाकर विरोध जताया। गांधी परिवार ने हिंदू समाज को हिंसक कहना अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। जिस तरह लोकसभा सदन में उन्होंने भगवान शिव शंकर भोलेनाथ के पोस्टर लेकर उन्होंने हिंदू समाज पर जो आरोप लगाए हैं। देश की सम्पूर्ण हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। क्योंकि उन्होंने पूरे हिंदू समाज को कलंकित करने का कार्य किया है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।