भारतीय जनता युवा मोर्चा बुलेट यात्रा 343 कीलोमीटर 26 मंडल सातो विधानसभा भृमण कर धार में समापन हुआ
भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बुलेट यात्रा का जिले के प्रत्येक विधानसभा में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुर्या के नेतृत्व में बुलेट यात्रा बदनावर से प्रारंभ हुई यहा पर मुख्य अतिथि मप्र शासन के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया साथ ही यात्रा में शामिल हुए !
उसके पश्चात यात्रा प्रथम दिन सरदारपुर विधानसभा से होते हुए गंघवानी पहुँची रात्रि विश्राम कुक्षी नगर भृमण कर किया। दूसरे दिन यात्रा कुक्षी से प्रारंभ होकर मनवार व धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में होते हुए धार नगर में प्रवेश किया।
यात्रा धार नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे अतिथि के रूप में यात्रा में शामिल हुए समापन के दौरान यात्रा ने पूरे नगर में भ्रमण किया जहां जगह जगह कार्यकर्ताओ में गर्मजोशी से यात्रा का स्वागत किया ! यात्रा का समापन भाजपा कार्यालय धार पर हुआ जहां पर अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया साथ ही यात्रा की सफलता पर युवा मोर्चा को शुभकामनाएं प्रेषित की । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बुलेट यात्रा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व मंत्री रंजना बघेल,पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर , जिला महामंत्री जयराम गावर, जिला उपाध्यक्ष विकास मेहरवाल, संजय बघेल,कालु सिंह ठाकुर, शिवराम सिंह कन्नौज सहित जिले के 26 स्थानों के मंडल अध्यक्ष भाजपा जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं शामिल हुए। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।