CURATED BY - RIZWAN SHAIKH | CITYCHIEFNEWS

अलीराजपुर, प. कमलकिशोर जी नागर के सरक्षण मे निर्मित गोपाल गौ शाला नानपुर मे प्रति वर्ष गोपास्टमी के शुभ अवसर पर होने वाली भागवत कथा के  दूसरे दिन कथा वाचक प. नितिन जी शर्मा इंदौर वालों ने व्यास पीठ से समय के महत्व क़ो बताया साथ ही कहा की अगर आपका समय सही हो तो आपके हर कार्य सही होंगे वही अगर आपका समय ख़राब हे तो सब कुछ गलत होगा समय बड़ा बलवान बताया, वही राजा हरीश चंद्र के जीवन से समय के महत्त्व क़ो बताया. आपका समय अगर सही नहीं हे तो प्रभु और गौ माता का स्मरण  पुरे विस्वाश के साथ करें.

वही कथा मे सतयुग,त्रेता युग, द्वापर युग और कल युग के काल चक्र क़ो बताया

आप ने कहा की तीन युगो मे कई वर्षो की तपस्या  के बाद प्रभु का आशीर्वाद मिलता हे लेकिन कल युग ही ऐसा युग हे जिसमे प्रभु के कुछ समय के जप से उनका आशीर्वाद मिल जाता हे.
कथा मे मुख्य यजमान श्री मोतीलाला मिश्रीलाल राठौड़ के द्वारा मुख्य आरती की गई  साथ ही महाप्रसादी का बितरण किया गया. कथा मे नगर के साथ आस पास  के भक्तो द्वार कथा श्रवण  की गई.