कटनी में चल रहा बेटू यादव का राज
गुंडाराज दिखाते हुए मारपीट करते हुए नजर आ रहा है बेटू यादव
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, मध्य प्रदेश में तो मोहन सरकार का राज है लेकिन कटनी जिले में बेटू यादव का राज चालू हो गया है,जी हां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है,जिसमें एक व्यक्ति दूसरे युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहा है,और जबरदस्ती गुंडाराज दिखाते हुए यह कह रहा है कि कटनी का बाप बेटू यादव कहो। कटनी जिले में गुंडागर्दी और अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन कोई ना कोई ऐसा वाकया देखने को मिल रहा है, जो कटनी जिले की कानून व्यवस्था को शर्मसार करते नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कटनी जिले के थाना माधवनगर इलाके का बताया जा रहा है वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई,पुलिस कार्यवाही कर इस गुंडे को अमीरगंज से गिरफ्तार किया है और पहले ही इस आरोपी के खिलाफ अनेक मामले थाने रिकार्ड में दर्ज है। बहरहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने की बात कह रही है।